Patna News: पटना को अब भी बारिश का इंतजार, भूजल स्तर नीचे जाने से कई इलाकों में बोरिंग सूखे, मानसून में बारिश नहीं
पटना, अगस्त 5 -- Patna News: पटना। अगस्त का पहला हफ्ता बीतने को है और राजधानी पटना तथा इसके आसपास के लोगों को अब भी बारिश की बौछार का इंतजार है। बारिश का इंतजार न केवल सुदूर क्षेत्र के किसान कर रहे हैं बल्कि शहरी क्षेत्र के लोगों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। पटना शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में भूजल स्तर नीचे चला गया है जिसके कारण लोगों के बोरिंग सूख गए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि बरसात के मौसम में जब बदरा बरसेंगें तो उनके बारिंग रिचार्ज हो जाएंगे और फिर उन्हें पानी की किल्लत नहीं झेलनी होगी। पर, मौसम की बेरुखी से अब तक ऐसा नहीं हो सका है। मौसम विभाग पिछले एक महीने में कई बार मानसून के सक्रिए होने और राजधानी पटना और इसके आसपास जोरदार बारिश की भविष्यवाणी कर चुका है। मौसम विभाग की इन भविष्यवाणियों से लोगों के दिल को सुकून जरूर मिला पर हर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.