Patna News: नौ किलो गांजा समेत एक धंधेबाज गिरफ्तार
पटना, अगस्त 11 -- Patna News: एसके पुरी पुलिस ने मंगलवार को मैनपुरा स्थित एक मकान में छापेमारी कर नौ किलो 80 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। एसके पुरी थानेदार जीतेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मैनपुरा स्थित एक मकान में गांजा की बिक्री की जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की। कमरे की तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने पर मौके से रामनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार रामनाथ सिंह मूल रूप से सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के राज्जूपुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह करीब दो वर्षों से मैनपुरा में किराये का कमरा लेकर गांजा बेचने का काम करता था। पुलिस अब उसके गांजा सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.