Patna News: नौबतपुर में 20 लाख की शराब जब्त, पांच गिरफ्तार
पटना, जुलाई 28 -- Patna News: नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी-खजुरी मार्ग स्थित कचरा प्रबंधन केंद्र के पास सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर 1994.28 लीटर शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से शराब की डिलीवरी करने पहुंचे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान छपरा जिले के रीबीगंज थाना क्षेत्र के जानटोला निवासी संजय चौधरी, गोपीचंद कुमार, बिट्टू कुमार, गल्लू कुमार और लंगर कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कचरा प्रबंधन केंद्र के पास शराब छिपाकर रखी गई है और वहां से दूसरे तस्कर को डिलीवरी दी जानी है। यह भी पढ़ें- चेथरियापीर में छापेमारी, 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.