Patna News: नेहरू पथ : दो जगहों पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही
पटना, जुलाई 7 -- Patna News: नेहरू पथ पर मेट्रो निर्माण से दो जगहों पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। जिला प्रशासन, पथ निर्माण, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने नेहरू पथ पर मेट्रो निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग बनाने का निर्णय तो ले लिया है, लेकिन अमल नहीं होने से लोग परेशान हैं। चिड़ियाखाना के गेट नंबर-1 और विकास भवन के पास जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। चिडियाखाना गेट नंबर-1 और हनुमान मंदिर के पास मेट्रो निर्माण के कारण नेहरू पथ का दोनों लेन काफी संकरा हो गया है। इसके कारण यहां रोजाना लगभग आधे किमी में जाम की समस्या हो रही है। सगुना से डाकबंगला और आयकर गोलंबर से सगुना मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को अक्सर जाम में फंसना पड़ रहा है। विकास भवन के पास भी नेहरू पथ पर दोनों लेन में मेट्रो का भूमिगत निर्माण चल रहा है। यहां भी दोनों लेन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.