Patna News: नल-जल योजना में लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं पर होगी कार्रवाई
पटना, सितम्बर 5 -- Patna News: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने नल-जल योजना में लापरवाही बरतने वाले मुंगेर के अभियंताओं पर अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। विभागीय सचिव बी कार्तिकेय धनजी ने स्थल निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सचिव ने मुंगेर के विभिन्न प्रखंडों में संचालित जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया व जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थी परिवारों से बातचीत कर योजना से मिल रहे लाभ एवं जलापूर्ति की स्थिति के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। सचिव ने टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत वनहरा पंचायत के वार्ड संख्या-12 में वार्ड स्तरीय जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। फ्लोराइड प्रभावित इस क्षेत्र में योजना से लगभग 90 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.