Patna News: नगर निगम ने स्वच्छ भारत दिवस पर पार्क की सफाई की
पटना, अक्टूबर 2 -- Patna News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को पटना नगर निगम की ओर से श्री कृष्णपुरी पार्क में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। इसमें शहरवासियों, सफाईकर्मियों और निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी कुमारी और नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने शहरवासियों और सफाईकर्मियों के साथ मिलकर पार्क परिसर में साफ-सफाई की और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। पार्क में शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने, सार्वजनिक स्थलों को गंदगी से मुक्त रखने तथा स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: नगर निगम का सिटी काली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.