Patna News: दो गुटों के बीच लाठी-डंडे चले, दो गिरफ्तार
पटना, अक्टूबर 21 -- Patna News: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के कच्ची तालाब साईं मंदिर के पास सोमवार की देर शाम आपसी विवाद में दो गुटों के बीच बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। मारपीट में चार युवक गौरव कुमार, राहुल कुमार, ऋतिक और बबलू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार : जख्मी युवक गौरव कुमार के बयान पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरिस्ताबाद निवासी अमित कुमार और अभिषेक कुमार समेत कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने छापेमारी कर नामजद आरोपित अमित कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.