Patna News: दो ऑटो आमने-सामने भिड़े, एक चालक घायल
पटना, जुलाई 25 -- Patna News: पटना। करबिगहिया स्टेशन ब्रिज के पास शनिवार की सुबह 10 बजे दो ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें एक ऑटो चालक को सिर में गंभीर चोट आई। वह मौके पर ही बेहोश हो गया। वहां मौजूद यातायात पुलिस ने तत्काल उसे निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। करबिगहिया के पास एक ऑटो अपने लेन में तेजी से जा रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से एक अन्य ऑटो आ गया। चालक की लापरवाही से दोनों ऑटो आपस में भिड़ गए जिससे एक चालक के सिर में गंभीर चोट आई है। इसे लेकर करबिगहिया में लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। पुलिस ने विपरीत दिशा से आने वाले ऑटो को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.