पटना, जुलाई 10 -- Patna News: आपसी विवाद में अपराधियों ने अरुण पासवान (25) के दोनों पैरों में गोली मार दी। घटना लहसुना थाने के हरवंशपुर टोला डोमाचक में गुरुवार शाम की है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर किया गया है। उसकी हातल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक, एक गोली, चप्पल व अन्य सामान बरामद हुआ है। उच्च माध्यमिक विद्यालय चाननपुर के छात्रों के बीच गुरुवार सुबह विवाद हुआ था। जिसे लोगों ने सुलझा दिया था। आरोप है कि उन्हीं छात्रों नेमध्याह्न भोजन लेकर आए वाहन चालक के साथ मारपीट की थी। जिसमें अरुण ने बीच बचाव किया था। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कुड़ासन गांव के युवक को गोली मार किया घायल आरोप है कि एक पक्ष को बचाने पर दूसरे पक्ष ने दोस्तों को बुला लिया। तीन बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे और दरवाजे पर बैठे अरुण को गोली मार दी...