Patna News: दुल्हिनबाजार: दौड़ लगा रहे दारोगा अभ्यर्थी की हार्ट अटैक से मौत
पटना, जुलाई 21 -- Patna News: दुल्हिनबाजार के लाला भदसारा खेल मैदान में सोमवार सुबह दौड़ का अभ्यास कर रहे 26 वर्षीय दारोगा अभ्यर्थी शिवकांत कुमार की मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने की आशंका जताई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। शिवकांत गयाजी जिले के रौनियां गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे शिवकांत अपने दोस्तों के साथ लाला भदसारा मैदान से रकसिया गांव की ओर दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। रकसिया चबूतरा के समीप पहुंचते ही वह अचेत होकर सड़क किनारे गिर पड़े। दोस्तों ने तत्काल शिवकांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,भरतपुरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।दारोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम आया था : परिजनों ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.