पटना, सितम्बर 14 -- Patna News: अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से 16 सितंबर (बुधवार) को दीघा आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निर्माण क्षेत्र, रिटेल, सर्विसेज, ऑटोमोबाइल और आईटी समेत अन्य क्षेत्रों की करीब 20 से 25 कंपनियां शामिल होंगी। इनमें 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों और नियोजकों की आवश्यकताओं के अनुरूप होगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 400 युवाओं को नौकरी का मौ...