पटना, जुलाई 12 -- Patna News: दीघा थाना की पुलिस ने गंगा नदी के दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर 360 लीटर शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा इलाके में बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है, जिसे पटना शहर में सप्लाई करने की तैयारी चल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और 360 लीटर शराब जब्त कर ली। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...