पटना, नवम्बर 6 -- Patna News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने दारोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) की प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सफल दो अभ्यर्थियों रूपेश कुमार और नरेश कुमार का अभ्यर्थित्व (दावा) रद्द कर दिया है। यह अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा या आगे की प्रक्रियाओं में भाग नहीं ले सकेंगे। बीपीएसएससी ने यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की अनुशंसा पर की है। आयोग ने बताया कि ईओयू ने शिकायतों की जांच के दौरान इन दोनों अभ्यर्थियों को कदाचार में लिप्त पाया था। इकाई ने उनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके आधार पर रूपेश कुमार (रौल नंबर 5141060225) और नरेश कुमार (रौल नंबर 5241060022) का अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया गया है। भविष्य में जांच व अनुसंधान में किसी अन्य अभ्यर्थी की संलिप्तता पाये जाने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाय...