पटना, जुलाई 26 -- Patna News: शाहपुर में अपराधियों ने पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर चालक बबन राय की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात सिकंदरपुर नीतीश आहर के पास की है। अपराधियों ने बबन को काफी नजदीक से सिर में गोली मारी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूस से दियारा के कासिमचक निवासी राजेश्वर राय के 28 वर्षीय पुत्र बबन राय वर्तमान में नीतीश आहर के पास सपरिवार रहता था। बबन के भाई ललन राय ने अपने चचेरे भाई पिंटू और धर्मवीर पर पुराने विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बबन शाम को साढ़े सात बजे के आसपास घर से निकला था.

घटना के कारण करीब एक घंटे बाद गोली मारकर उसकी हत्या होने की खबर मिली। अपराधियों ने बबन को नजदीक से सिर में गोली मारी थी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौ...