Patna News: दानापुर : पिकअप चोरी में पार्किंग मालिक और कबाड़ी दुकानदार गिरफ्तार
पटना, जुलाई 19 -- Patna News: दानापुर पुलिस ने पार्किंग से मालवाहक पिकअप चोरी मामले में पार्किंग मालिक और एक कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड स्थित कबाड़ी दुकान से क्षतिग्रस्त अवस्था में गाड़ी के पार्ट्स चेचिस, इंजन, डिफरेंशियल, दो टायर और चार पत्ती बरामद किए हैं। बताया जाता है कि रामकृष्णानगर के जकरियापुर निवासी राजेश रंजन तीन साल से अपनी गाड़ी लखनीबिगहा स्थित कोल्ड स्टोरेज की पार्किंग में लगाते थे। 15 जुलाई को जब राजेश रंजन वहां पहुंचे तो अपनी मालवाहक पिकअप गाड़ी गायब पाई। इस संबंध में राजेश ने पार्किंग मालिक कृष्णा प्रसाद यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अगमकुआं थाना क्षेत्र के बैरिया स्थित कबाड़ी दुकान से वाहन के पार्ट्स क्षतिग्रस्त अवस्था म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.