Patna News: दशहरा पंडालों की फायर मैपिंग कल से
पटना, सितम्बर 19 -- Patna News: दशहरा पर्व को लेकर पटना जिले में अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा तैयारी तेज कर दी है। विभाग की ओर से सोमवार से जिले के सभी प्रमुख पूजा पंडालों की फायर मैपिंग शुरू की जाएगी। यह अभियान करीब एक सप्ताह तक चलेगा। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी पूजा समितियों को अग्निशमन विभाग मुख्यालय की ओर से जारी एसओपी का पालन करना होगा। आस्था के साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है। जिला अग्निशमन विभाग के मुताबिक तीन सौ वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में बनाए जाने वाले पूजा पंडालों के लिए अग्निशमन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। पांच हजार वर्गफीट वाले पंडालों के लिए पूजा समितियों को अग्निशमन विभाग द्वारा जारी प्रपत्र 'द' के तहत घोषणा पत्र देना होगा। इस घोषणा पत्र को पूजा पंडाल में ऐसी जगह लगाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.