Patna News: तालाब में डूबने से टोला सेवक के पुत्र की मौत
पटना, जुलाई 18 -- Patna News: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सवानी डोकाटी पुल के समीप तालाब में गिरने से डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सवानी गांव निवासी धनंजय कुमार (21) के रूप में हुई है। वह किशोरी मांझी का पुत्र था। उनके पिता गांव में टोला सेवक हैं। डोकाटी पुल के पास पानी भरे तालाब के किनारे पैर फिसल जाने से धनंजय कुमार गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: तालाब में स्नान करने गये मजदूर की डूबने से मौत यह भी पढ़ें- Varanasi News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत यह भी पढ़ें- Unnao News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, मामा के घर रह रहा था इकलौता भांजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.