Patna News: डीवाई पाटिल कुशल प्रशासक थे : प्रेम
पटना, अगस्त 4 -- Patna News: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. डीवाई पाटिल एक महान शिक्षाविद् और कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए। उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों ने देश भर के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बिहार के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल राज्य के शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। यह भी पढ़ें- बिहार के पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल का निधन यह भी पढ़ें- डीवाई पाटिल का निधन अपूरणीय क्षति : राज्यपाल यह भी पढ़ें- पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.