Patna News: ठगों ने रेल यात्री के चोरी गए मोबाइल की मदद से 1.24 लाख उड़ाए
पटना, जुलाई 21 -- Patna News: दानापुर निवासी एक रेल यात्री का चोरी हुए मोबाइल में मौजूद पेमेंट एप की मदद से साइबर ठगों ने उसके खाते से 1.24 लाख उड़ा लिये। मोबाइल चोरी होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत रेल थाने में तो कर दी थी, लेकिन सिम ब्लॉक नहीं कराया था। अलग-अलग तरीके से शातिरों ने दो लोगों को कुल 2.40 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दानापुर के सुल्तानपुर मोहल्ला निवासी बीते दिनों मुगलसराय से ट्रेन से दानापुर आए थे। इसी दौरान ट्रेन में चोरों ने उनका स्मार्ट मोबाइल फोन चुरा लिया। उस मोबाइल में पेमेंट एप मौजूद था। उस एप से उनका एसबीआई और पीएनबी का खाता लिंक था। घटना के बाद पीड़ित ने मोबाइल चोरी की शिकायत दानापुर रेल थाने में कर दी थी। बाद में उन्होंने पुराना सिम चालू कराया तो उनके पास पीएनबी के खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.