पटना, अक्टूबर 28 -- Patna News: जेडी वीमेंस कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को प्रो. ज्योतिमा पांडे के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। छात्राओं ने स्वागत नृत्य, कविता पाठ, गायन एवं माइम शो के माध्यम से भावनाओं को रचनात्मक रूप से व्यक्त किया। माइम शो का विषय "मैं सबके लिए हूं, लेकिन खुद के लिए भी हूं" रहा, जिसमें आत्म-प्रेम एवं आत्म-देखभाल का संदेश दिया गया। शुरुआत प्रो. ब्रजबाला साह ने अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं के स्वागत से की। संचालन महरूश खान ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. मालिनी वर्मा, डॉ. रेखा मिश्रा, डॉ. कुमकुम, डॉ. स्नेहा, डॉ. पुष्पा, डॉ. अजीता, मंजू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...