Patna News: जीएम रोड के आसपास इलाके में एक घंटे बिजली कटी रहेगी
पटना, अगस्त 22 -- Patna News: रखरखाव के लिए रविवार को 11 केवी यूनिवर्सिटी और आईजीआईसी फीडर सुबह 8 से 9 बजे तक बंद रहेगा। इस बीच इससे जुड़े इलाके जीएम रोड, माखनियां कुआं, बाबू टोला, दरियापुर फकीरवारा, पटना मार्केट, अशोक राजपथ, सीसी बोतल गली सब्जीबाग, माखनियां कुआं, आईजीआइसी हॉस्पिटल कैंपस में बिजली कटी रहेगी। पेसू के अनुसार रविवार के कारण कामकाजी लोगों के लिए छुट्टी का दिन रहेगा। प्रभावित इलाके के लोग बिजली गुल होने से पहले पानी के कार्यों का निपटारा कर संग्रहण कर लें। ताकि पानी के बिना परेशानी नहीं हो। कार्य के दौरान बिजली कटौती के घोषित समय में बढ़ोतरी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.