Patna News: जिले में 50 प्रतिशत हुआ पौधरोपण, तालाब, आहर-पइन का काम शुरू नहीं
पटना, सितम्बर 2 -- Patna News: पटना जिले में वीबीजीरामजी योजना के तहत साढ़े तीन लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष में यह कुल निर्धारित लक्ष्य का लगभग 50 प्रतिशत है। जिले में इस वर्ष 7 लाख 41 हजार पौधारोपण के लक्ष्य रखे गए हैं। पटना की अलग-अलग पंचायतों में पौधरोपण का कार्य लगातार जारी है। वीवीजीरामजी शाखा की ओर से शेष पौधे लगाने का काम इस माह के अंत तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायतों में इस योजना के तहत नए तालाबों का निर्माण, पुराने तालाब, आहर-पइन के जीर्णोद्धार का काम पूरी तरह से रुका हुआ है। मनरेगा से वीबीजीरामजी के रूप में तब्दील होने से इस वित्तीय वर्ष में जुलाई तक किसी भी योजना की शुरुआत नहीं हो पाई थी। जब योजना का चयन हुआ तब से लगातार मानसून की बारिश होने के कारण मिट्टी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.