पटना, जुलाई 21 -- Patna News: जिले में 5 अगस्त तक एक लाख बीस हजार नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। एक भी पात्र लाभुक इस कार्ड से वंचित नहीं रहेंगे। ये बातें डीएम कुंदन कुमार ने मंगलवार को राशन कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा के दौरान कहीं। डीएम ने इसके लिये माइक्रो लेवल (सूक्ष्म स्तर) पर योजना बनाकर मिशन मोड में सभी पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करने को कहा। तय लक्ष्य अनुरूप राशन कार्ड बने इसके लिए शिविर लगाकर आवेदन लेने के साथ-साथ योग्य परिवारों के पास जाकर भी आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। राशन कार्ड निर्माण के लिए लाभुकों को आवेदन के साथ आधार कार्ड, परिवार का फोटो, आवासीय प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर देना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: योग्य परिवारों का कैंप लगाकर बनाएं राशन ...