Patna News: जमाल रोड, दारोगा राय पथ में शॉर्ट सर्किट से दुकान और झोपड़ी में लगी आग
पटना, सितम्बर 2 -- Patna News: शहर की दो अलग-अलग जगहों पर बुधवार को आग लगने से भारी नुकसान हुआ। गमले की दुकान और एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। दोनों जगहों पर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी। हालांकि, दोनों जगहों पर फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जमाल रोड में गमले की दुकान तो दारोगा राय पथ में झोपड़ी में आग लगने से नुकसान हुआ है। हालांकि, दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सचिवालय थाना क्षेत्र के दारोगा राय पथ में नौलखा मंदिर के पीछे बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। घर में चार लोग रहते हैं, लेकिन संयोग ही था कि उस समय कोई नहीं था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी घरवालों को भी नहीं मिली, लेकिन आसपास के लोगों का कहना था कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण झोपड़ी में आग लगी। वहां चाय की द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.