Patna News: चालक की हत्या में आरोपित गिरफ्तार
पटना, अगस्त 10 -- Patna News: दीघा थाना क्षेत्र के पॉलसन इलाके में मकान निर्माण के दौरान टंकी का पानी नाले में बहाने को लेकर हुए विवाद में चालक नंदकिशोर राय की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित अजय राय दीघा के नकटा दियारा निवासी है। पुलिस के अनुसार, सात जून की सुबह विवाद के दौरान नंदकिशोर राय के साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। नंदकिशोर राय की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर जाम भी किया था। मामले में मृतक की पत्नी संतोषी देवी के बयान पर दीघा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.