Patna News: चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव मना
पटना, जुलाई 5 -- Patna News: खाजेकलां मोहल्ला (पटना सिटी) के जिरिया तमोलीन की गली स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं पंचकल्याणक महोत्सव का प्रथम वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। लगभग 600 वर्ष प्राचीन मंदिर में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने भगवान चन्द्रप्रभु की आराधना व पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चन्द्रप्रभु का अभिषेक एवं विशेष पूजा की। मानव कल्याण की मंगलकामना के साथ शांतिधारा की गई। बिहार स्टेट दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के मानद मंत्री पराग जैन ने बताया कि समिति एवं समाज के सामूहिक प्रयासों से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। नवीन वेदी, मुख्य द्वार आदि का का निर्माण हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.