Patna News: घोसवरी में सांप काटने से दो बच्चियों की मौत,मातम पसरा
पटना, जुलाई 20 -- Patna News: घोसवरी प्रखंड के अलग-अलग गावों में सर्पदंश से दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घोसवरी के बलवा निवासी उमेश महतो की बेटी रजनी कुमारी (8) घर में सोई हुई थी। इसी दौरान बच्ची को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना मोहनपुर गांव में हुई। मोहनपुर गांव निवासी अजय महतो की दस वर्षीया बेटी कोमल कुमारी भी सर्पदंश की शिकार हो गई। कोमल को शौच के लिए जाने के दौरान सांप ने काट लिया। इलाज के लिए जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दोनों गांव में पहुंची। यह भी पढ़ें- Dumka News: जरमुंडी सीएचसी में स्नेक बाइट के इलाज की सुविधा नहीं, सर्पदंश से पीड़ित को दुमका भेजा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.