पटना, जुलाई 13 -- Patna News: चोरों ने दो विभिन्न थाना क्षेत्रों में बंद घर और फ्लैट का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली है। पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मेहंदीगंज थाना क्षेत्र की घटना मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर, पानी टंकी के पास रहनेवाली लालपति देवी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख रुपये से अधिकी संपति चोरी कर ली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घर में ताला बंदकर बेटी के घर गयी थी। इधर चोरों ने घर का ताला तोड़ कर कीमती सामानों की चोरी कर ली है। चोरी गये सामान में सोना का दो नथिया,चेन,एक मंगटीका,झुमका,लॉकेट,तीन जोड़ी पायल,तीन जउतिया और 15 हजार रुपये नगद है। मेहंदीगंज पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

अगमकुआं थाना क्षेत्र की घटना इधर,...