Patna News: गोकुलपथ को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी
पटना, अगस्त 19 -- Patna News: नगर निगम वार्ड-7 अंतर्गत पटेल नगर के गोकुलपथ रोड नंबर 12 के लोगों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। यहां भूमिगत नाले के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। नाला निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। स्थानीय वार्ड पार्षद अमर कुमार टूटू ने बुधवार को यह जानकारी दी। बताया कि जलजमाव के कारण लोगों ने गोकुलपथ से आना-जाना छोड़ दिया था। इस रास्ते का संपर्क दक्षिण में अटल पथ और उत्तर में बेली रोड से है। जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों या उनके अभिभावकों, बुजुर्ग महिला पुरुषों को भी परेशानी हो रही है। नाला निर्माण के बाद समस्या दूर हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.