पटना, सितम्बर 25 -- Patna News: कोतवाली थाना क्षेत्र में मई से अबतक गुम हुए 45 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उनके वास्कतविक धारकों के सुपुर्द किया। 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग नौ लाख रुपये बतायी जा रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित अभियान के तहत वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था-1 के नेतृत्व में पटना पुलिस ने मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान लौटायी है। कोतवाली थाना पुलिस ने अपनी तकनीकी टीम के सहयोग से इस वर्ष अब तक 99 मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक मालिकों को लौटाये हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मिशन मुस्कान के तहत 28 गुम मोबाइल बरामद, एसपी ने धारकों को लौटाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...