Patna News: गर्दनीबाग : एक माह में तीन शव मिले, दो की पहचान नहीं हो सकी
पटना, जुलाई 1 -- Patna News: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन शव मिले हैं, इनमें दो शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। लगातार शव मिलने से स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं अपराधी हत्या के बाद इस इलाके, खासकर रेलवे ट्रैक के आसपास, शव डंप तो नहीं कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने सभी मामलों में जांच कर रही है। 28 जून को यारपुर स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक स्टूडियो के पीछे करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पहचान नहीं होने पर शव को 48 घंटे तक सुरक्षित रखा गया। इससे पहले धीराचक रेलवे लाइन के पोल संख्या-40 के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पहचान नहीं होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार करा दिया गया। मामले में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.