Patna News: गंगा में बिना सुरक्षा नाव से हो रही आवाजाही
पटना, जुलाई 3 -- Patna News: गंगा नदी में नावों का परिचालन सुरक्षा मानकों को धत्ता बताकर किया जा रहा है। पटना के पाटीपुल घाट, बड़हरवा घाट, एनआईटी घाट पर हर दिन दर्जनों लोग बिना लाइफ जैकेट पहने नावों से आ जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के बावजूद बिना सुरक्षा के आवाजाही के न तो कोई कार्रवाई हो रही और न रोक- टोक। गंगा में नावों से सैर के दौरान भी लोग लाइफ जैकेट का उपयोग न के बराबर कर रहे हैं। मानसून अवधि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में धीरे- धीरे नदियों का जलस्तर बढ़ने के आसार हैं। गंगा, सोन और पुनपुन समेत अन्य नदियों में काफी संख्या में हर दिन लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में निगरानी व्यवस्था की कमान संभाल रहे जिम्मेदारों की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार को राजधानी के गंगा घाटों पर आवाजाही करने वाले यात्रियों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.