पटना, अक्टूबर 24 -- Patna News: प्राथमिक विद्यालय खड़ाऊं में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 बच्चों और 35 अभिभावकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद बच्चों को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। संगोष्ठी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राधेश्याम सिंह ने बिहार की गौरवशाली परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और उसकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया। मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार, प्रधान शिक्षक प्रमोद कुमार और शिक्षक अमित कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...