Patna News: कोल्ड ड्रिंक ठंडी नहीं मिली तो दुकानदार और दोस्त को मारा चाकू
पटना, अगस्त 26 -- Patna News: एसकेपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को कोल्ड ड्रिंक ठंडी नहीं मिली तो एक युवक ने दुकानदार और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दुकानदार नीतीश और उसका दोस्त निशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले गार्डिनर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को भीड़ से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है। घटना कस्तूरबा पथ नाले के पास शिव मंदिर से सटी एक दुकान की है। पुलिस के अनुसार, आरोपित ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और कोल्ड ड्रिंक खरीदी। कोल्ड ड्रिंक ठंडी नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.