पटना, अक्टूबर 26 -- Patna News: पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है। कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका निदान किया जाएगा। इस संबंध में मगध महिला कॉलेज, एएन कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों ने सूचना जारी की है। शिविर में छात्र छात्रावास, शिक्षकों की कमी, पेयजल, छात्रवृत्ति, पुस्कालय में अपडेटेड पुस्तकों की अनुपलब्धता आदि से जुड़ीं अपनी समस्याओं को रख सकेंगे। कॉलेज प्रशासन द्वारा इन समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी समस्याओं के साथ शिविर में पहुंचें, ताकि उनका त्वरित समाधान हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...