पटना, सितम्बर 1 -- Patna News: युवक से मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोप में कुख्यात माजिद खान उर्फ डीडी को दो अन्य आरोपितों के साथ पीरबहोर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने दोरुखी गली सब्जीबाग स्थित उसके घर से उसे दबोचा। डीडी के साथ आरफी और सैफी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित उसके भतीजे बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जामुन गली सब्जीबाग निवासी मो. हम्माद ने मंगलवार की सुबह शिकायत दर्ज कराई थी कि सोमवार की देर रात तकरीबन ढाई बजे अपने घर से निकल कर अशोक राजपथ पहुंचे तो माजिद खान उर्फ डीडी, सैफी, आरफी और राजा उनके साथ गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर डीडी ने सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जबकि अन्य ने लोहे के पंच से चेहरे पर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हंगामा सुनकर आसपास के ...