Patna News: किसानों की मांग, भूमि अधिग्रहण के नियमों में बदलाव करे सरकार
पटना, जुलाई 4 -- Patna News: प्रस्तावित सेटेलाइट टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में शुक्रवार को नौबतपुर प्रखंड परिसर में किसान संघर्ष समिति के बैनर तले विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें नौबतपुर, पुनपुन और मसौढ़ी क्षेत्र से सैंकड़ों किसान शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार से भूमि अधिग्रहण संबंधी नियमों में बदलाव और किसानों के हितों की रक्षा की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राजबल्लम सिंह ने कहा कि किसानों की सहमति के बिना दो फसल उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण स्वीकार नहीं किया जाएगा। समिति के सचिव सिद्धि कुमार ने बताया कि किसानों ने जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने, बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने, आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के बाद ही भूमि अधिग्रहण करने तथा विकास में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.