Patna News: कार से ढाई लाख की विदेशी शराब बरामद
पटना, अगस्त 10 -- Patna News: पटना। मद्य निषेध विभाग की टीम ने सोमवार को एम्स गोलंबर के पास घेराबंदी कर एक कार से 202.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान मारुति ब्रेजा कार की तलाशी ली गई। कार से करीब एक हजार बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर काजू कुमार भोजपुर निवासी है। कार झारखंड नंबर की बताई जा रही है। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि शराब की खेप उसे नया भोजपुर में दी गई थी। इसे पटना जीरो माइल के पास एक व्यक्ति को सौंपना था। पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.