Patna News: कटिहार रेल डीएसपी के बंद मकान से नकदी और जेवरात चोरी
पटना, जुलाई 11 -- Patna News: फुलवारीशरीफ की बिरला कॉलोनी में कटिहार रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर ली। घटना गुरुवार रात की है। इस मामले में फुलवारी थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत की गई है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। कटिहार रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला का फुलवारीशरीफ की बिरला कॉलोनी स्थित मकान बंद था। उनकी पत्नी दिल्ली में हैं, जबकि वह स्वयं कटिहार में पदस्थापित हैं। बीती रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये, पायल, 35 चांदी के सिक्के, सोने के तीन टॉप्स सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.