पटना, जुलाई 21 -- Patna News: सगुना विद्युत उप केंद्र के तहत 11 केवी गोला रोड फीडर बुधवार को दिन में 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच शटडाउन रहेगा। इसके कारण रंजन पथ लेन संख्या 1 से 6 में बिजली बाधित रहेगी। वहीं आनंद बाजार विद्युत उप केंद्र के तहत 11 केवी हॉस्पिटल फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच शटडाउन रहेगा। जिसके कारण गोरा बाजार, सुल्तानपुर, बीबीगंज, लालकोठी और अस्पताल मोड़ की तीन घंटे बिजली गुल रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...