पटना, अगस्त 4 -- Patna News: राजेन्द्र नगर टर्मिनल के पास ऑटो गिरोह लगातार रेल यात्रियों को निशाना बना रहा है। ताजा मामले में ऑटो गिरोह के बदमाशों ने दो दिनों में दो रेल यात्रियों को ऑटो में बिठाकर उनकी चेन उड़ा ली। दोनों मामले में बदमाश वारदात को अंजाम दे चिरैयाटांड़ पुल के पास पीड़ितों को उतारकर फरार होने में सफल हो गए। आशंका है कि दोनों घटना को एक ही गिरोह के बदमाशों ने अंजाम दिया है। उधर पीड़ितों की शिकायत पर जक्कनपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मूल रूप से साहेबगंज के रहने वाले करण चौधरी कोलकाता में कार्यरत हैं। बताया जाता है कि पटना में उनके एक रिश्तेदार के घर पर समारोह था। उस कार्यक्रम में हिस्सा लेन के लिए करण चौधरी रविवार की सुब...