Patna News: एसी का तांबा तार चोरी करता बदमाश गिरफ्तार
पटना, जुलाई 12 -- Patna News: बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने एसी का तांबा तार चोरी करते एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान दुजरा मछली गली में रहने वाले गोविंद कुमार के रूप में हुई है। वह रविवार की सुबह बोरिंग कैनाल रोड स्थित कमला बिजनेस पार्क बिल्डिंग स्थित एक फ्लैट में लगे एसपी के प्लांट का तांबा तार चोरी कर रहा था। तभी लोगों की नजर उसपर पड़ गई। इसकी सूचना मिलने पर बुद्धा कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को धर दबोचा। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.