पटना, अगस्त 12 -- Patna News: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर बुधवार को मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को आधिकारिक पर्यटन स्थल घोषित करने का आग्रह किया एवं इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले मेले में बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धाम को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

ह...