Patna News: एसटीईटी 2026 परीक्षा शुरू, जीएस के सवाल रहे आसान
पटना, अक्टूबर 25 -- Patna News: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा एसटीईटी रविवार से पटना सहित राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पहले दिन परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार जीएस के सवाल आसान रहे। रीजनिंग और गणित से करीब 15 सवाल पूछे गए। इतिहास, उर्दू और हिंदी विषय के सवालों का स्तर भी आसान रहा। परीक्षा केंद्रों पर ड्रेस कोड का विशेष ध्यान रखा गया। बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कंप्यूटर आधारित सीट आवंटन, जैमर, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी तैनात रहे। पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.