पटना, अगस्त 16 -- Patna News: स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित परेड के विभिन्न श्रेणियों में एसएसबी, बिहार पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। बेस्ट परेड में प्रोफेशनल वर्ग से एसएसबी को पहला स्थान मिला, जबकि नॉन प्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी आर्मी (गर्ल्स) ने बाजी मारी। बेस्ट टर्न आउट परेड के प्रोफेशनल वर्ग में बिहार पुलिस अव्वल रही। इस टर्न आउट परेड के नॉन प्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी बॉयज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बेस्ट प्लाटून कमांडर के लिए प्रोफेशनल वर्ग से एमपी पुलिस के जवान को अवार्ड मिला। नॉन प्रोफेशनल में एनसीसी नेवी कैडेट की टीम को सम्मान मिला। परेड की कमान एएसपी कोमल मीणा (विधि व्यवस्था-2) ने संभाली। यह भी पढ़ें- लखीसराय: स्वतंत्रता दिवस समारोह में गर्मी से चार जवान व छात्राएं बेहोश सेकंड-इन-कमांड की जिम्मेदारी ...