पटना, अगस्त 5 -- Patna News: पटना विश्वविद्यालय (पीयू) की एलएलबी की प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के विरोध में बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) और रिसर्च स्कॉलर संघर्ष समिति (आरएसएसएस) के तत्वावधान में पटना कॉलेज से पटना विवि मुख्यद्वार तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। छात्रों ने प्रवेश परीक्षा को तत्काल रद्द कर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पुन: आयोजित करने की मांग करते हुए डीन छात्र कल्याण प्रो. कामेश्वर पंडित और कुलानुशासक को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार और परीक्षा प्रणाली की विफलता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विवि प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की। पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कर दोषी व्यक्तियों और अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने को कह...