Patna News: एमएमसी : प्रतियोगिता के जरिए रैगिंग मुक्त परिसर की ली शपथ
पटना, अगस्त 18 -- Patna News: मगध महिला कॉलेज के विभिन्न विभागों में एंटी रैगिंग सप्ताह पर मंगलवार को पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। आयोजन छात्र केन्द्रीय समिति के तत्वावधान में हुआ, जिसमें सभी विभागों की छात्राओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य छात्राओं को रैगिंग के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कॉलेज में स्वस्थ और शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करना था। छात्राओं ने आकर्षक पोस्टरों और सशक्त नारों के माध्यम से रैगिंग नहीं, यह अपराध है, जूनियरों का सम्मान करें, बेहतर परिसर बनाएं जैसे संदेश प्रस्तुत किए। छात्राओं ने सामूहिक रूप से रैगिंग मुक्त परिसर की शपथ ली। इस पहल ने यह संदेश दिया कि हर छात्रा सम्मान, गरिमा और सुरक्षित शिक्षण वातावरण की अधिकारिणी है और रैगिंग के खिलाफ एकजुट होकर परिसर में मित्रता, सहयोग और आपसी सम्मान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.