Patna News: एटीएम से बैट्री चुराते दो बदमाश गिरफ्तार
पटना, अगस्त 31 -- Patna News: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी पटेल नगर स्थित एटीएम से बैट्री चुराते दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अमित कुमार (27) और आकाश कुमार (22) निवासी बांसकोठी, दीघा के रूप में हुई है। उनके पास से 12 वोल्ट की चार बैट्री, एक बाइक, लोहा काटने वाली आरी, पिलास आदि बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक संध्या गश्ती के दौरान एटीएम कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में घुसकर दो लोग तार काटकर बैट्री चुरा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शास्त्रीनगर थानेदार के मुताबिक आरोपित पहले भी चोरी के मामले पकड़े जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.