पटना, जुलाई 16 -- Patna News: एएन कॉलेज में शुक्रवार को पर्यावरण विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। व्याख्यान 'पर्यावरणीय स्थायित्व एवं पारिस्थितिक सामंजस्य को बढ़ावा देना' विषय पर आधारित होगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे एसएन सिन्हा सभागार में होगा। जिसे लोयोला विश्वविद्यालय, शिकागो के स्कूल ऑफ एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी के एसोसिएट प्रोफेसर ब्रदर मार्क जे. मैकी, एसजे, एमएस संबोधित करेंगे। वह पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और प्रकृति के साथ संतुलित जीवनशैली के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे। यह भी पढ़ें- सीयूजे में आज 'ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस' अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...