पटना, अक्टूबर 27 -- Patna News: पटना, प्रधान संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती छात्रों (बिहार शाखा) का सम्मेलन 22 नवंबर को पटना में होगा। मंगलवार को गूगल मीट पर ऑनलाइन हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में बिहार से जुड़े विवि के छात्र बड़ी संख्या में शमिल हुए। बैठक में आगामी 22 नवंबर को होनेवाले कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा की गई। यह भी तय हुआ कि कार्यक्रम से पहले विवि पटना और आसपास में रहनेवाले पूर्व छात्रों की एक बैठक होगी। उस बैठक में सीनियर-जूनियर छात्रों से फोन पर अथवा मिलकर कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने पर सहमति बनी।सदस्यों ने आपसी समन्वय, सहभागिता और आयोजन को यादगार बनाने पर अपने विचार रखे। सभी ने कहा कि विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा और साझा स्मृतियों को सहेजने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। निर...